पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में आयोजित 5-दिवसीय पुस्तक मेले और साहित्य उत्सव के दौरान यूनिवर्सिटी स्तर पर पहली बार ‘बाल साहित्य संवाद’ का आयोजन किया गया। इस संवाद की अध्यक्षता और संचालन ‘निक्कियां करुंबलां’ के संपादक व बाल साहित्यकार बलजिंदर मान (माहिलपुर, होशियारपुर) ने की। कार्यक्रम में बाल साहित्य के महत्व, गुणवत्ता और शोध कार्य पर चर्चा की गई तथा ‘निक्कियां करुंबलां’ का नवीनतम अंक भी जारी किया गया।
