श्री गुरु गोविंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग और प्रगतिशील लेखक संघ (माहिलपुर इकाई) के सहयोग से शिरोमणि पंजाबी बाल साहित्य लेखक बलजिंदर मान की नई पुस्तक ‘चाची-ताई, आंटी’ का विमोचन किया गया। समारोह में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह, विजय बंबेली, प्रिंसिपल सरबजीत सिंह और डॉ. जेबी सेखों समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और बलजिंदर मान के बाल साहित्य में योगदान की सराहना की।
