होशियारपुर जिले के कंडी क्षेत्र स्थित गांव महमदोवाल कलां के होनहार युवा डॉ. साहिल परमार को अपनी MBBS की डिग्री पूरी करने पर सुर संगम एजुकेशनल ट्रस्ट (रजि.) माहिलपुर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष बलजिंदर मान ने इस उपलब्धि को पूरे इलाके के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि डॉ. साहिल ने सभी कक्षाओं में प्रथम श्रेणी हासिल कर गांव का पहला डॉक्टर बनने का कीर्तिमान रचा है। इस सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कृष्णजीत राव कैंडोवाल, बग्गा सिंह आर्टिस्ट, डॉ. साहिल के माता-पिता (देव राज परमार और कुलदीप कौर) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
